वायरल वीडियो: मौत के मुंह से युवक को खींच लाया गोताखोर, जरा सी चूक से जा सकती थी जान

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 09:39 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): गणपति विसर्जन करने आया युवक पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। घटना रविवार सवा तीन बजे की है। हरबंसपुरा के चार लड़के बाड़ी माजरा पुल से थोड़ा आगे सदर यमुनानगर थाना के एरिया में गणपति को विसर्जित कर रहे थे, इस दौरान 30 वर्षीय दीपक का पैर उखड़ गया और वह यमुना में बह गया। थोड़ी ही दूरी पर गोताखोर अमर सिंह व अन्य ने समय रहते उसे निकाल लिया। एंबुलेंस के जरिए उसे सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी। गोताखोरों की सतर्कता से युवक की जान बचाई जा सकी है, वरना थोड़ी सी चूक में युवक की जान जा सकती थी। वीडियो ऊपर देखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static