यमन के लाल सागर में 17 मछुआरों की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 11:24 AM (IST)

सानाः यमन के अल-खौखा क्षेत्र में लाल सागर बंदरगाह में युद्ध-पोत से मछली पकडऩे वाली नाव पर किए गए हमले में मंगलवार को 17 मछुआरे मारे गए।  मछुआरों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि युद्धपोत द्वारा किये गए हमले में नाव पर सवार सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। 

सऊद अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नाव पर हमला करने से इंकार किया और कहा कि मछुआरों पर एक अज्ञात युद्ध पोत से गोलीबारी की जिसमें 17 लोग मारे गए। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मालिकी ने एक बयान में कहा, Þगठबंधन सेना आश्वस्त करती है कि गठबंधन की नौसेना द्वारा अल-खौखा बंदरगाह में मछली पकडऩे वाली नौकाओं को लक्षित करने किये गए हमलों की कुछ मीडिया की खबर निराधार है। उन्होंने हाउती विद्रोहियों पर पूर्व में इस तरह के हमले करने का आरोप लगाया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News