Kundli Tv- इस तरह चलने वाली लड़कियों में छिपे होते हैं ये राज़

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 11:18 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO) 
वैसे तो दुनिया के हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग ही होता है। लेकिन आज के समय में लोग दूसरों के बारे में जानना ज्यादा पंसद करते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुंडली को देखकर इंसान के स्वभाव और आदतों के बारे में पता लगया जा सकता है। आज आपको बताएंगे कि बृहत्संहिता के मुताबिक भी लड़कियों की चाल से उनके व्यवहार और आदतों का पता लगाया जा सकता हैं। तो आइए जानें-
PunjabKesari
बहुत सी एेसी लड़कियां होती हैं जिनकी चाल बड़ी तेज़ होती हैं। उन्हें कहीं भी पहुंचने की जल्दी रहती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसी लड़कियों पर मंगल का प्रभाव ज्यादा रहता है। किंतु इनमें एनर्जी भी बहुत देखने को मिलती हैं। एेसी लड़कियां जीवन में किसी भी मुश्किल का सामना आसानी से कर सकती हैं।  
PunjabKesari
जो लड़कियां छोटे-छोटे कदम चलती है, उन पर बुध का प्रभाव ज्यादा होता है। इनका स्वभाव बहुत शांति वाला होता है। इस तरह की लड़कियां हंसमुख और मिलनसार होने के साथ अच्छा बोलने वाली व बुद्धिमान भी होती हैं। यह लोगों से बहुत जल्दी से घुल मिल जाती हैं। 

कुछ लड़कियों को बहुत ही धीरे चलने की आदत होती हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसी लड़कियों पर शनि का ज्याद प्रभाव रहता है। इस तरह की लड़कियां शांत नेचर की होती हैं और हर काम सोच समझ कर ही करती हैं।  
PunjabKesari
कई लड़कियों की आदत होती है कि वह जमीन पर पैर घसीटते हुए चलती हैं। उनके चलने पर बहुत आवाज़ आती हैं। ज्योतिष में एेसी लड़कियों पर राहु और शनि का प्रभाव बताया गया हैं। ये अपने जीवन में ज्यादातर दुखी रहती हैं। लेकिन यह हर बात को बड़ी गहराई से सोचती हैं और फिर कोई फैसला लेती हैं। 

एक तस्वीर बदल सकती है आपकी तकदीर (देखें VIDEO) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News