अमरीका के ओरेगन हिरासत केंद्र में सबसे अधिक 52 भारतीय

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:33 AM (IST)

वाशिंगटन: अमरीका के आरेगन शहर में 52 भारतीयों के एक समूह को आश्रय की मांग करने वाले अवैध प्रवासियों के एक बड़े दल का हिस्सा बनने के मामले में हिरासत में रखा गया है। अमरीका सांसद ने बताया कि शेरिडन के हिरासत केंद्र में रखे 123 अवैध प्रवासियों में सबसे अधिक भारतीय हैं। 

डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह ने हिरासत केंद्र का दौरा किया था जिन्होंने बाद में मीडिया को अवैध प्रवासियों की अमानवीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। ये प्रवासी अमेरिका में आश्रय की मांग कर रहे हैं। महिला सांसद सुजैम बोनामीकी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, शेरिडन में हिरासत में रखे गए लोगों में सबसे बड़ा समूह भारतीय प्रवासियों का है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News