Kundli Tv- सावधान! सड़क पर पड़ी इन चीज़ों को न करें Cross

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 01:46 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

विष्णु पुराण में जीवन को सुखी अौर खुशहाल बनाने के नियम बताए गए हैं। इन नियमों के पालन से भगवान विष्णु, महालक्ष्मी अौर सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। रास्ते पर जाते समय हमें बहुत सारी चीजें दिखाई देती हैं। उन के ऊपर से नहीं जाना चाहिए। ये चीजें व्यक्ति की पवित्रता को नष्ट कर देती हैं। रास्ते में दिखाई देने वाली इन चीजों से दूर रहना चाहिए। इनको पार करने से परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari

स्नान के पश्चात फैला पानी
रास्ते पर जाते समय किसी के स्नान के पश्चात पानी फैला हुआ दिखाई दे तो उसके ऊपर से नहीं निकलना चाहिए। दूर से रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद का फैला हुआ पानी गंदा होता है अौर उसको पार करने से व्यक्ति की पवित्रता नष्ट होती है। 

PunjabKesari
अस्थियां
शास्त्रों के अनुसार मृत प्राणियों के स्पर्श से व्यक्ति अपवित्र हो जाते हैं अौर उनको स्नान करना पड़ता है। तभी किसी की शवयात्रा पर जाने के पश्चात स्नान किया जाता है। कई बार रास्ते में दुर्घटना होने के बाद जानवरों की मौत हो जाती है। उसके बाद उनकी  अस्थियां रोड या रास्ते पर ही बिखरी दिखाई दें तो दूर से रास्ता पार करके जाना चाहिए। इनके संपर्क में आने से व्यक्ति अपवित्र हो जाता है अौर उसका स्नान करना जरुरी होता है। 

PunjabKesari
बाल
बालों को भी अपवित्र माना जाता है। रास्ते में किसी व्यक्ति के बाल दिखाई देने पर उनके ऊपर से नहीं जाना चाहिए। दूर से रास्ता पार करना चाहिए। खाने पर बाल गिरने से खानी भी अपवित्र हो जाता है।

PunjabKesari
कांटे
रास्ते में कांटे दिखाई दें तो दूर से निकतला चाहिए। कांटे पांव में चुभ सकते हैं। हो सके तो कांटों को रास्ते से हटा देना चाहिए, जिससे दूसरों को कांटों से परेशानी न हो।

 PunjabKesari
भस्म
यज्ञ या हवन के पश्चात की भस्म को जल में प्रवाहित करना चाहिए। कई बार लोगों ने रास्ते में भी भस्म फैंकी होती है। यदि जाते समय इस प्रकार की भस्म दिखाई दे तो उसके ऊपर से नहीं जाना चाहिए। भस्म पवित्र होती है अौर उस पर पैर लगना अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari
अपवित्र वस्तु
रास्ते में जाते समय कई बार अपवित्र वस्तुएं दिखाई देती हैं। उनसे दूर रहकर ही रास्ता पार करना चाहिए। इस प्रकार की वस्तुअों के स्पर्श से शरीर अपवित्र हो जाता है। खासकर पूजा में जाते समय पवित्रता बनी रहे, इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

इस भंयकर देव से भी लोग करते हैं अटूट प्यार 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News