टोरंटो हमला: महिलाओं से जलता था आरोपी, पीड़ितों में ज्यादातर औरतें शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 04:12 PM (IST)

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में एक व्यस्तम सड़क पर भीड़ पर पर वैन चढ़ाने के मामले में एक कनाडाई व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति महिलाओं से ईष्र्या करता है। इस घटना में दस लोग मारे गए और इसने देश को हिलाकर रख दिया। हमले में 14 लोग घायल भी हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं।      

पुलिस ने बताया कि कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में सोमवार को हुए नरसंहार से पहले वह 25 वर्षीय संदिग्ध अलेक मिनास्सिआन को नहीं जानते थे।   अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को व्यस्त समय में निस्संदेह यह जानबूझकर किया गया हमला था। अलेक ने योंगे स्ट्रीट पर गाड़ी चलाने से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर एक रहस्यमयी संदेश पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उसने 22 वर्षीय अमरीकी हत्यारे इलियोट रोजर की प्रशंसा की थी जिसने वर्ष 2014 में कैलिफोर्निया में 6 लोगों की हत्या की थी और फिर खुद को भी खत्म कर लिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News