अपनी राशि के अनुसार करें अपनी Salary का उपयोग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 04:35 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे उसके हर काम में कामयाबी मिले। इसके लिए हर व्यक्ति मेहनत भी बहुत करता है। कई बार प्राइवेट नौकरी में ऐसा होता है कि व्यक्ति को उसकी सैलरी से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि प्राइवेट जॉब हो या सरकारी कई बार ऐसा होता है कि किसी न किसी वजह से सैलरी आने में देरी होती है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को नौकरी मिलना और उसकी तरक्की होना उसकी मेहनत के साथ-साथ उनकी किस्मत पर भी निर्भर करता है। आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताएंगे कि कैसे आप अपनी सैलरी और किस्मत में बदलाव ला सकता है।
PunjabKesari, kundli tv
मेष राशि 
जातकों को अपने वेतन का कुछ हिस्सा दान में प्रयोग करना चाहिए। अपनी सैलरी से कुछ पैसा निर्धनों और जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने-पीने के चीजें दान में देना लाभकारी होगी। ऐसा करने से तनाव कम होगा और दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा।

वृष राशि 
इन लोगों को वेतन मिलते ही उससे कुछ राशि निकालकर फल खरीदने चाहिए। बता दें कि फलों में खासतौर पर केला और सेब खरीदें। फिर इन फलों को मरीजों को या फिर गाय को खिलाएं।

मिथुन राशि 
इस राशि के जातकों को वेतन मिलते ही कुछ सौंदर्य प्रसाधन और कपड़ों की खरदीदारी करनी चाहिए और इसे किसी सौभाग्यवती स्त्री को दान करें। ऐसा करना उनके लिए लाभदायी होगा। 
PunjabKesari, kundli tv
कर्क राशि 
वेतन मिलने पर कपड़े और जूते खरीदे और फिर इसे किसी वृद्ध व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से काम में तो खूब उन्नति होगी साथ ही आपके स्वास्थ्य और आयु की रक्षा भी होगी।

सिंह राशि 
इन लोगों को अपने वेतन की राशि से ढेर सारे फूलों के पौधे खरीदें और घर या उसके आस-पास गली मोहल्ले में लगाएं। यदि आप ऐसा हमेशा करेंगे तो आपका तालमेल कभी भी अपने से बड़े अधिकारियों से खराब नहीं होगा। 

कन्या राशि 
इस राशि के लोगों को अपने वेतन के कुछ हिस्से से मिठाई और चाकलेट खरीद कर उसे बच्चों में बांटे। बता दें कि ऐसा करने से आप किसी भी तरह की दुर्घटना का शिकार नहीं होंगे।
PunjabKesari, kundli tv
तुला राशि 
इन जातकों को अपने वेतन के कुछ भाग को अस्पताल में दान करना चाहिए, या फिर उस पैसे को किसी के इलाज में खर्च करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
इन लोगों को अपने वेतन के कुछ हिस्से का प्रयोग लोगों को पानी पिलाने के लिए करना चाहिए। इसके लिए या तो आप एक जगह पर पक्का पानी का स्रोत बनवा सकते हैं या जगह-जगह पानी के घड़े रखवा सकते हैं। 

धनु राशि 
इन लोगों को अपने वेतन का एक हिस्सा पढ़ाई-लिखाई का सामान खरीदकर जरूरतमंद बच्चों में बांट देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में बार-बार आपका स्थान परिवर्तन नहीं होगा।

मकर राशि 
लोगों को अपने वेतन के कुछ हिस्से से खाने-पीने की चीजें खरीदकर, उसे सोमवार के दिन गरीब व्यक्तियों में दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपके खर्चे तो नियंत्रित होंगे ही साथ ही आपको मनचाही नौकरी मिलेगी। 
PunjabKesari, kundli tv
कुंभ राशि 
इस राशि के लोगों को अपने वेतन का कुछ भाग लोगों के इलाज पर खर्च करना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा साथ ही आपको धन की कमी नहीं होगी। 

मीन राशि 
इन लोगों को अपने वेतन से पशुओं के चारे और पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था में खर्च करना चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News