न्यूजीलैंड हमलाः सामने आई चौंकाने वाली जानकारियां, हमलावर ने किया पाक का गुणगाण

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 11:01 AM (IST)

वेलिंग्टन/ सिडनीः न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 49 लोगों की मौत के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक ने बताया कि इस हमले के बाद से 9 भारतीय भी लापता हैं । उन्होंने बताया कि हमले के बीच हमलावर ने ऐलाननामा छोड़कर हमले के पीछे की मंशा को स्पष्ट किया है जिसमें कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।


PunjabKesari

हमलावर की पहचान 28 साल की ऑस्ट्रेलियाई श्वेत नागरिक के तौर पर हुई है। हमलावर ने सोशल मीडिया पर 74 पृष्‍ठों का एक दस्‍तावेज भी पोस्‍ट किया। उसने इस जघन्‍य वारदात को बदले की भावना से अंजाम देना बताया गया है।  उसने खुद को एक 'श्वेत राष्ट्रवादी' बताया है, जो आव्रजकों से बेहद घृणा करता है। यह शख्‍स यूरोप में इस्‍लामिक आतंकियों के हमलों से नाराज था और इस कारण बदला लेना चाहता था और भय पैदा करना चाहता था। वह इस घटना को अंजाम देकर अपनी ओर लोगों का ध्यान भी खींचना चाहता था। हमलावर को इस वारदात के बाद बच निकलने की उम्मीद थी, ताकि वह सोशल मीडिया पर अपनी बात को बेहतर तरीके से रख सके। बताया जा रहा है कि हमलावर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का रहने वाला है।


PunjabKesari

उसका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। अभी आठ साल पहले ही एक गंभीर बीमारी के कारण उसके पिता का निधन हो गया था।उसने ज्यादा पढ़ाई लिखाई नहीं की और पैसे कमाने के लिए दुनिया के भ्रमण पर निकल गया। अपने विश्व भ्रमण के दौरान वह पाकिस्तान और उत्तर कोरिया भी गया था। उसने सोशल मीडिया पर अपने पाकिस्तान दौरे के बारे में भी जिक्र किया है। उसने पाकिस्तान के बारे में लिखा था, 'यह एक अनिश्वसनीय जगह है, जहां दुनिया के अच्छे और उदार लोग रहते हैं। ' हमलावर ने कहा कि उसने हमले की साजिश तो लगभग दो साल पहले ही कर ली थीलेकिन उस समय जगह का चयन नहीं कर पाया था।
PunjabKesari

तीन महीने पहले उसने जगह का चयन किया कि हमला कहां करना है। हमलावर की योजना अन्य मस्जिदों को निशाना बनाने की भी थी. लेकिन बाद में उसने अल नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद को हमले के लिए चुना। उसे ऐसा लगा था कि इन दोनों मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होती है। न्यूज़ीलैंड पुलिस ने इस घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें से एक को छोड़ दिया गया। दो लोग हिरासत में हैं जिनमें एक 28 वर्षीय युवक पर हत्या का आरोप दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह क्राइस्टचर्च जिला अदालत में उसकी पेशी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News