डीएमयू ट्रेन से नीचे गिरा युवक , मौत

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 04:36 PM (IST)

साम्बा : साम्बा शहर के कालीबड़ी रेलवे स्टेशन पर डी.एम.यू. ट्रेन से  गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय रंधावा पुत्र जगतार सिंह निवासी सीमावर्ती गांव खनवाल साम्बा के रूप में की गई।


    जानकारी अनुसार जम्मू से कठुआ की तरफ जा रही डी.एम.यूू. ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुंरत उसे उठाकर जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिल ईलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में जी.आर.पी. पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News