फ्लाइट में नहीं ले जा सकते ये 1 फल, पकड़े जाने पर हो सकता है भारी जुर्माना!

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 06:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क : हवाई जहाज से यात्रा करते समय यात्रियों को कई सुरक्षा नियमों का पालन करना होता है। फ्लाइट में चढ़ने से पहले कुछ चीजों को ले जाने पर पूरी तरह रोक होती है, जिसकी एक तय सूची होती है। अगर कोई यात्री इन नियमों की अनदेखी करता है, तो एयरपोर्ट पर सामान जब्त किया जा सकता है या जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

इन्हीं प्रतिबंधित चीजों में एक आम सा दिखने वाला फल भी शामिल है, नारियल। विमान में किसी भी तरह का नारियल ले जाने की अनुमति नहीं होती। चाहे वह नारियल पानी हो, सूखा नारियल हो या पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला जटा वाला नारियल, इसे हैंड बैग या चेक-इन बैग में नहीं रखा जा सकता।

PunjabKesari

इसकी वजह सुरक्षा से जुड़ी है। नारियल को ज्वलनशील माना जाता है, खासकर सूखे नारियल में मौजूद तेल आग को भड़का सकता है। इसी खतरे को देखते हुए विमानन सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट में नारियल ले जाने पर सख्त रोक लगाती हैं। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले प्रतिबंधित सामान की सूची जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी परेशानी या नुकसान से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News