Jharkhand Road Accident: लोहरदगा में एसपी आवास के पास डिवाइडर पर चढ़ी कार, 1 की मौत, 4 घायल

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 03:55 PM (IST)

Jharkhand Road Accident : झारखंड के लोहरदगा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा लोहरदगा एसपी कोठी के समीप उस समय हुआ जब रघुटोली की ओर से शहर की तरफ आ रही एक सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। 

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद कार जोरदार टक्कर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। 

यह भी पढ़ें: Odisha Road Accident: ओडिशा में सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौ/त, 30 घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। 

बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News