यमुना का जलस्तर घटा, पुराने लोहा पुल पर यातायात फिर से शुरू

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 12:00 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर कम होने पर आज चार दिनों बाद पुराने लोहा पुल को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। दरअसल, नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाने की वजह से इस पुल को बंद कर दिया गया था। यह पुल दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोडऩे का प्रमुख माध्यम है।

PunjabKesari

हालांकि, यमुना का जल स्तर कल से कम होना शुरू हो गया है और आज यह खतरे के निशान 204.83 मीटर से नीचे आ गया। गुरुवार शाम यह 204.24 मीटर तक आ चुका था। एक आधिकारिक आदेश में, जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व और शाहदरा) के महेश ने दिल्ली पुलिस और उसके ट्रैफिक विंग को तत्काल प्रभाव से लोहा पुल को यातायात के लिए फिर से खोलने का निर्देश दिया।

PunjabKesari

रविवार को यह पुल बंद कर दिया गया था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अब तक 13,915 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News