2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी; ताइवान पर गलती मत करना, Trump बोले- “आप जैसे महान नेता का मित्र...”(Video)

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 11:41 AM (IST)

International Desk: करीब नौ साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बीजिंग के “ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल” में चीनी राष्ट्रपति  शी जिनपिंग  (Xi Jinping) के साथ बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका और चीन को “थ्यूसीडिड्स ट्रैप” से बचना होगा। यह वह अवधारणा है जिसमें उभरती और स्थापित महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा अंततः संघर्ष में बदल सकती है। शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार बनना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच मतभेदों से ज्यादा साझा हित हैं और स्थिर संबंध पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होंगे।

 

Chinese President Xi Jinping holds talks with U.S. President Donald Trump in Beijing

Xi says China-US presidential meeting in Beijing attracts global attention

Xi says China, US must jointly answer questions of times

Xi expects 2026 to be "historic, landmark year" for China-US… pic.twitter.com/bFubDE28az

— China Perspective (@China_Fact) May 14, 2026

 

चीन के सरकारी समाचार माध्यम के अनुसार शी जिनपिंग ने ताइवान मुद्दे पर भी अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ताइवान मामले को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और संघर्ष का खतरा बढ़ सकता है, जिससे पूरे संबंध गंभीर संकट में पड़ जाएंगे। दूसरी तरफ ट्रंप ने भी नरम लहजा अपनाते हुए शी जिनपिंग को “महान नेता” बताया। उन्होंने कहा, “आपके साथ होना सम्मान की बात है। आपका मित्र होना भी सम्मान की बात है।” ट्रंप ने दावा किया कि चीन और अमेरिका के संबंध पहले से बेहतर होने वाले हैं। ट्रंप के साथ कई बड़े अमेरिकी उद्योगपति और तकनीकी क्षेत्र के प्रमुख भी चीन पहुंचे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां चीन में व्यापार और निवेश के नए अवसर तलाशना चाहती हैं। उन्होंने इस शिखर वार्ता को “शायद अब तक की सबसे बड़ी बैठक” बताया।

 

🚨🇺🇸🇨🇳 JUST IN: Trump heaps praise on Xi Jinping:

“We’re going to have a fantastic future together. I have tremendous respect for China and for Xi. He’s a great leader.”

The Trump Xi dynamic is back at the center of global politics. pic.twitter.com/rAfNco8Fzl

— WAR (@warsurv) May 14, 2026

इससे पहले शी ने ट्रंप का भव्य स्वागत किया। लाल कालीन, सैन्य सम्मान, अमेरिकी राष्ट्रगान और बच्चों के स्वागत प्रदर्शन के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात शुरू हुई। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब दुनिया ईरान संकट, व्यापार युद्ध, ताइवान तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रही है। अमेरिका के भीतर भी ईरान युद्ध को लेकर राजनीतिक मतभेद बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। करीब दो घंटे चली इस बैठक में व्यापार, तकनीक, ताइवान और वैश्विक सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि अभी तक किसी बड़े समझौते की घोषणा नहीं हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News