बर्फ की चादर से ढका दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, भारत की खूबसूरती के विदेशी राजदूत भी हुए फैन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 09:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नॉर्वे के राजनयिक एरिक सोलहेम अक्सर सोशल मीडिया पर भारत की खूबसूरत जगहों के वीडियो सेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने तुंगनाथ मंदिर का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एरिक सोलहेम ने भारत की सुंदरता और विविधता के दर्शन कराए हैं। एरिक ने अपने ट्विटर पर हिमालय की गोद में बसे राज्य उत्तराखंड में स्थित तुंगनाथ मंदिर का वीडियो शेयर किया है। यह संभवत: ड्रोन से लिया गया वीडियो है। इसमें मंदिर के चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आता है और इस वजह से यह बेहद खूबसूरत लगता है।

 

एरिक सोलहेम के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 740,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 52,000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो शेयर करते हुए एरिक ने कैप्शन में लिखा, 'अतुल्य भारत! दुनिया का सबसे ऊंचा महादेव मंदिर...इसे 5000 साल पुराना माना जाता है! उत्तराखंड'। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'केदारनाथ' का गीत 'नमो नमो' भी सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा, 'यह आश्चर्यजनक है। मंदिर की वास्तुकला उत्कृष्ट है, यह हिमस्खलन और यहां तक की भूकंप से भी बचा हुआ है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुंगनाथ महादेव मंदिर, पंच केदारों में से एक है। मंदिर तक का रास्ता बहुत ही शानदार है। इसके थोड़ा ऊपर चंद्रशिला है, जहां से हिमालय की चोटियों का 270 डिग्री चौड़ा दृश्य दिखाई देता है। अतुल्य भारत।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News