New Year 2026 : नए साल के पहले दिन महिलाएं करें ये खास काम, सारा साल घर में बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 01:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : साल 2026 की शुरुआत होने में अब बस 1 दिन बचा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार नए साल का पहला दिन पूजा-पाठ और शुभ कार्य करने के लिए विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि अगर घर की महिलाएं साल के पहले दिन कुछ खास कार्य करती हैं तो मां लक्ष्मी की अटूट कृपा हमेशा बनी रहती है और पूरे साल घर में समृद्धि और बरकत बनी रहती है।

नए साल के पहले दिन महिलाएं करें ये विशेष काम

1. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और सूर्यदेव को जल अर्पित करें

साल की पहली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं। इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य बना रहता है।

यह भी पढ़ें - 24 कैरेट गोल्ड में आज भारी कटौती, जानें 30 दिसंबर के 22K और 18K का ताजा रेट

2. तुलसी की पूजा करें

तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और लाल रंग का कलावा बांधें। शाम के समय पौधे के पास दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। यह पूजा घर में धन और समृद्धि लाने में मदद करती है।

3. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें

पूजा के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें। उनसे कहें कि आप उन्हें हमेशा खुश रखेंगे। माना जाता है कि जिस घर के बुजुर्ग खुश रहते हैं, वहां संपत्ति और सुख-शांति बनी रहती है।

4. गाय को रोटी खिलाएं और जरूरतमंदों की मदद करें

महिलाएं नए साल के पहले दिन गाय को ताजी रोटी खिलाएं। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन, कंबल या अन्य उपयोगी वस्तुएं दान करें। इससे घर में खुशहाली और पुण्य बढ़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News