Long Weekends 2026: साल 2026 का लॉन्ग वीकेंड छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें List
punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 12:44 PM (IST)
नई दिल्ली: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं या काम के बोझ से ब्रेक लेकर परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं, तो साल 2026 आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। कैलेंडरों की शुरुआती गणना के अनुसार, आगामी वर्ष में सरकारी छुट्टियां और त्योहार कुछ इस तरह सजे हैं कि आपको मात्र एक-दो अतिरिक्त छुट्टियां लेकर लंबी सैर पर निकलने के कई अवसर मिलेंगे।
2026 का स्वागत ही छुट्टियों के साथ होगा।
पहला मौका: 1 जनवरी (गुरुवार) को है। यदि आप शुक्रवार (2 जनवरी) की एक छुट्टी ले लें, तो रविवार तक लगातार 4 दिन का ब्रेक मिल सकता है।
दूसरा मौका: गणतंत्र दिवस ( 26 January) सोमवार को पड़ रहा है। शनिवार और रविवार के साथ मिलकर यह 3 दिन का सीधा वीकेंड है। इसके साथ बसंत पंचमी का मेल आपकी छुट्टियों को और भी लंबा कर सकता है।
बसंत और गर्मी की सुहानी छुट्टियां (March-June)
जैसे-जैसे मौसम बदलेगा, छुट्टियों के अवसर भी बढ़ते जाएंगे:-
-
होली (मार्च): रंगों का त्योहार वीकेंड के आसपास होने से आपको पहाड़ों या पैतृक गांव जाने का शानदार समय मिलेगा।
-
गुड फ्राइडे (3 अप्रैल): शुक्रवार की यह छुट्टी आपको बिना किसी एक्स्ट्रा लीव के 3 दिन का सुकून भरा समय देगी।
-
बुद्ध पूर्णिमा (मई): यह त्योहार भी शुक्रवार को पड़ रहा है, जिससे गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत आप एक छोटी ट्रिप से कर सकते हैं।
-
मोहर्रम (जून): जून के अंत में मिलने वाली यह छुट्टी मानसून की पहली फुहारों के बीच घूमने के लिए बेहतरीन है।
त्योहारों का सीजन: अगस्त से अक्टूबर तक की मस्ती
अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय छुट्टियों का 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा:
-
अगस्त-सितंबर: रक्षाबंधन (28 अगस्त) और जन्माष्टमी (4 सितंबर) जैसे पर्व वीकेंड के करीब हैं। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी (सोमवार) भी 3 दिन की छुट्टी का मौका दे रही है।
-
अक्टूबर का उपहार: 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) शुक्रवार को है। इसी महीने दशहरा और वाल्मीकि जयंती भी लंबी छुट्टियों की कतार लगा रहे हैं। यदि आप बीच में 1-2 छुट्टियां मैनेज कर लें, तो पूरा एक हफ्ता घूमने के लिए निकाल सकते हैं।
साल का शानदार अंत: दिवाली और क्रिसमस
वर्ष 2026 का समापन भी यादगार होने वाला है:
-
दिवाली (नवंबर): दीपों का पर्व और गोवर्धन पूजा वीकेंड के आसपास होने से पारिवारिक मिलन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
-
क्रिसमस (दिसंबर): 25 दिसंबर शुक्रवार को पड़ रहा है। यानी साल का आखिरी हफ्ता आप 3 दिनों की शानदार पार्टी या यात्रा के साथ खत्म कर सकते हैं।
|
महीना |
त्योहार/अवसर |
दिनों की संख्या (लगभग) |
|
जनवरी |
न्यू ईयर और रिपब्लिक डे |
3 से 4 दिन |
|
अप्रैल |
गुड फ्राइडे |
3 दिन |
|
मई |
बुद्ध पूर्णिमा |
3 दिन |
|
अगस्त |
रक्षाबंधन |
3 दिन |
|
अक्टूबर |
गांधी जयंती / दशहरा |
3 से 5 दिन |
|
दिसंबर |
क्रिसमस |
3 दिन |
