64 तरह की नई बीमारियां... दुनिया पर मंडरा रहे हैं ये बड़े संकट, साल 2026 को लेकर इस भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता
punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 04:03 PM (IST)
नेशनल डेस्क : साल 2026 के आरंभ में ही दुनिया में तमाम तरह की भविष्यवाणियां सुर्खियों में हैं। पुराणों, शास्त्रों और भविष्य मालिका (Bhavishya Malika) जैसी किताबों में इस साल को लेकर कई चौकाने वाली बातें बताई गई हैं। भविष्य मालिका के अनुसार, हम परिवर्तन के काल में हैं, जिसमें कई अलग-अलग घटनाएं घटित होने वाली हैं।
तीसरे विश्व युद्ध के संकेत
भविष्य मालिका में कहा गया है कि साल 2026 में दुनियाभर में राजनीतिक तनाव और गृह युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई दे सकती है। अनुमानित तौर पर यह युद्ध 2025 से 2027 के बीच किसी समय हो सकता है और विश्व स्तर पर फैलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - कैंसर सर्जन ने बताया क्या सच में Rum सर्दी में दवा के दवा के रूप में काम करती है या नहीं?
प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं
साल 2026 में कई देशों में मौसम असामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है। ठंड सामान्य से ज्यादा बढ़ सकती है। भारी बारिश हो सकती है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा बाढ़, भूकंप जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। इतनी भारी बारिश और बाढ़ आ सकती है कि लोग स्तब्ध रह जाएंगे।
महंगाई और आर्थिक अस्थिरता
भविष्य मालिका में यह भी कहा गया है कि साल 2026 में वैश्विक आर्थिक अस्थिरता बढ़ सकती है। महंगाई पहले से ज्यादा बढ़ सकती है और कई देशों में गृह युद्ध जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। पश्चिमी देशों से यह असर शुरू हो सकता है। इसके साथ ही विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
नई बीमारियों और महामारी के संकेत
साल 2026 में अज्ञात बीमारियां और वायरस फैलने की संभावना भी भविष्य मालिका में बताई गई है। यह महामारी 2027 तक विनाशकारी रूप ले सकती है। अनुमानित रूप से साल 2032 तक दुनिया में 64 तरह की नई बीमारियां सामने आ सकती हैं। यूरोप में रेडिएशन स्तर बढ़ सकता है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें - फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 225 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाले इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन
सुरक्षा और सावधानी
भविष्य मालिका में कहा गया है कि संकट और कठिन परिस्थितियों के समय करने वाले लोग ही सुरक्षित रह सकते हैं। बदलाव का यह समय दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी और सतर्कता बरतना महत्वपूर्ण होगा। साल 2026 को लेकर ये भविष्यवाणियां चेतावनी के रूप में देखी जा सकती हैं, जिससे लोग राजनीतिक, प्राकृतिक और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों के प्रति जागरूक रहें।
