Kidney Awareness: विदेशी डाॅक्टर ने बताया 40 की उम्र के बाद महिलाओं की ये 5 आदतें किडनी को पूरी तरह से कर सकती है फेल
punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 12:39 PM (IST)
नेशनल डेस्क : किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम अंग है, लेकिन इसकी परेशानी अक्सर शुरुआती दौर में सामने नहीं आती। इसी कारण कई लोगों को किडनी की बीमारी का पता तब चलता है, जब स्थिति गंभीर हो जाती है। खासकर महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। अमेरिका के एक डॉक्टर के अनुसार, 40 साल की उम्र के बाद कुछ रोजमर्रा की आदतें किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर समय रहते इन्हें नहीं सुधारा गया, तो आगे चलकर गंभीर किडनी रोग का खतरा बढ़ सकता है।
1. बार-बार पेनकिलर लेना
दर्द या बुखार होते ही बिना डॉक्टर की सलाह पेनकिलर लेना किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी पर बुरा असर डालता है और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें - इस भाजपा MLA का हुआ निधन, बीच मीटिंग में आया हार्ट अटैक
2. कम पानी पीने की आदत
कई महिलाएं दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीतीं। इससे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, पथरी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पीना किडनी के लिए जरूरी माना जाता है।
3. रात में बार-बार पेशाब आना
रात में बार-बार पेशाब आना सामान्य बात नहीं है। यह किडनी की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है।
4. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना
आजकल हाई-प्रोटीन डाइट का चलन बढ़ा है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी पर दबाव डालता है। 40 की उम्र के बाद अत्यधिक प्रोटीन का सेवन किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है।
5. पेशाब रोककर रखना
काम या सफर के दौरान पेशाब रोकने की आदत भी किडनी के लिए नुकसानदायक है। इससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो संक्रमण और किडनी डैमेज का कारण बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें - इन किसानों के नहीं मिलेगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
डॉक्टरों का कहना है कि ये आदतें भले ही छोटी लगें, लेकिन लंबे समय में इनका असर गंभीर हो सकता है। इसलिए महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपनी दिनचर्या और खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए, ताकि किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सके।
