Top 5 Safest Cars: इन 5 कारों के आगे फेल हैं सब! BNCAP में हासिल है 5 स्टार रेटिंग, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 06:18 PM (IST)

Top 5 Safest Cars: कार खरीदने से पहले लोग अक्सर उसकी कीमत, माइलेज और फीचर्स देखते हैं , लेकिन अब लोगों की नजरिया थोड़ा बदल गया है। अब लोग फीचर्स के साथ अपने लिए सेफ गाड़ियां भी ढूंढ़ते हैं। अगर आप भी कार खरीदने वाले हैं और सेफ कारों की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हम यहां पर उन 5 कारों की लिस्ट बताने वाले हैं जिन्हें  भारत NCAP (New Car Assessment Programme) में शानदार रेटिंग मिली है। चेक करें पूरी लिस्ट  

PunjabKesari

1. Tata Harrier EV

टाटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने क्रैश टेस्ट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हैरियर EV ने वयस्क सुरक्षा (Adult Safety) में 32 में से पूरे 32 अंक और बच्चों की सुरक्षा (Child Safety) में 49 में से 49 अंक हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसका मजबूत ऑल-व्हील ड्राइव और मल्टीपल एयरबैग्स इसे सड़क पर एक अभेद्य किला बनाते हैं।

PunjabKesari

2. Mahindra BE 6

महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ने भी सुरक्षा के मोर्चे पर सबको चौंका दिया है। एडल्ट प्रोटेक्शन में इसे 31.97/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक मिले हैं। अपने एडवांस स्ट्रक्चर और मॉडर्न सेफ्टी किट के कारण यह गाड़ी 5-स्टार रेटिंग की हकदार बनी है।

PunjabKesari

3. Skoda Kylak

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा की काइलक एक संतुलित विकल्प बनकर उभरी है। इसने वयस्क सुरक्षा में 30.88/32 और बच्चों की सुरक्षा में 45/49 का स्कोर किया है। स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले एयरबैग्स और स्टेबिलिटी कंट्रोल इसे अपनी श्रेणी में बेहद सुरक्षित बनाते हैं।

PunjabKesari

4.Tata Punch

टाटा पंच ने साबित कर दिया है कि सुरक्षा के लिए गाड़ी का बड़ा होना जरूरी नहीं है। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसने एडल्ट सेफ्टी में 30.58/32 और चाइल्ड सेफ्टी में 45/49 अंक प्राप्त किए हैं। इसका स्टेबल बॉडी शेल दुर्घटना के वक्त यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करता है।

5. Toyota Innova Hycross

बड़ी फैमिली के लिए इनोवा हाईक्रॉस सबसे भरोसेमंद MPV बनी हुई है। क्रैश टेस्ट में इसे 30.47/32 (एडल्ट) और 45/49 (चाइल्ड) स्कोर के साथ 5-स्टार रेटिंग मिली है। 6 एयरबैग्स और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स इसे पारिवारिक यात्राओं के लिए सर्वोत्तम बनाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News