Cancer Awareness : भारत में तेजी से फैले रहे ये 5 जानलेवा कैंसर! डाॅक्टर ने बताई वजह

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 04:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो हर साल कई लोगों की जान लेती है। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआती लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते। जब तक लक्षण दिखें, तब तक हालात गंभीर हो चुके होते हैं। भारत में कैंसर के 200 से अधिक प्रकार पाए जाते हैं, लेकिन कुछ कैंसर ऐसे हैं जो तेजी से फैल रहे हैं।

भारत में तेजी से फैलने वाले पांच प्रमुख कैंसर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट में वरिष्ठ कैंसर डॉ. ने बताया कि भारत में इस समय सबसे तेजी से फैलने वाले कैंसर कौन-कौन से हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं।

1. ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)

ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) इस समय भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कैंसर बन चुका है। कुछ साल पहले तक महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर सबसे आम था, लेकिन अब उसकी जगह ब्रेस्ट कैंसर ने ले ली है। चिंताजनक बात यह है कि यह बीमारी केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों में भी बढ़ रही है। 

मुख्य कारण :

  • बढ़ती उम्र
  • मोटापा
  • रजोनिवृत्ति (Menopause)
  • शारीरिक गतिविधि की कमी
  • शराब का सेवन
  • कम बच्चों के कारण कम ब्रेस्टफीडिंग
  • पारिवारिक इतिहास

2. मुंह का कैंसर (Oral Cancer)

मुंह का कैंसर मुख्य रूप से धूम्रपान, गुटखा-पान, तंबाकू और अल्कोहल के सेवन के कारण होता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में आम है।

3. सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में आम है। यह ज्यादातर एचपीवी (HPV) संक्रमण, असुरक्षित यौन संबंध और नियमित जांच की कमी के कारण होता है।

4. फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)

फेफड़ों का कैंसर ज्यादातर धूम्रपान, तंबाकू सेवन, वायु प्रदूषण और जहरीले रसायनों के लंबे संपर्क के कारण होता है।

5. कोलन कैंसर (Colon Cancer)

कोलन कैंसर बड़ी आंत के अंतिम हिस्से में विकसित होता है और आमतौर पर छोटे पॉलीप्स के रूप में शुरू होता है।

मुख्य कारण :

  • कम फाइबर वाला भोजन
  • ज्यादा प्रोसेस्ड और रेड मीट का सेवन
  • मोटापा
  • लंबे समय तक बैठे रहना
  • शराब का अधिक सेवन
  • मेटाबॉलिक सिंड्रोम और बढ़ती उम्र

बचाव और सावधानी

इन कैंसरों से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण है नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर से सलाह लेना। शुरुआती चरण में छोटी-छोटी आदतों और बदलावों से कैंसर को रोका जा सकता है। देर होने पर इलाज कठिन और महंगा हो सकता है।

विशेषज्ञ सलाह :

  • हर साल नियमित चेकअप करवाएं
  • किसी भी असामान्य बदलाव को अनदेखा न करें
  • संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
  • धूम्रपान और तंबाकू से बचें

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News