महिला उद्यमियों के लिये दुनिया के 25 शीर्ष शहरों में दिल्ली 22वें स्थान पर

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2016 - 11:14 PM (IST)

नई दिल्ली: महिला उद्यमियों के लिये दुनिया के शीर्ष 25 शहरों  में दिल्ली 22वें स्थान पर रही। प्रौद्योगिकी कंपनी डेल के 2016 महिला उद्यमी शहर सूचकांक डब्ल्यूई सिटीज में यह कहा गया है। इसमें महिलाओं के स्वात्वि वाली कंपनियों को आकर्षित करने और वृद्धि के लिहाल से शहर की क्षमता पर गौर किया जाता है।

 
डेल ने एक बयान में कहा कि उच्च क्षमता की महिला उद्यमियों के लिये शीर्ष पांच शहरों में न्यूयार्क, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, लंदन, स्टॉकहोम तथा सिंगापुर शामिल हैं। बयान के अनुसार, ‘‘डब्ल्यूई सिटीज एकमात्र वैश्विक स्त्री-पुरूष केंद्रित सूचकांक हैं जो महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित कंपनियों को आकर्षित करने तथा उसमें वृद्धि के लिहाज से शहर की क्षमता को आंका जाता है।’’ रिपोर्ट में प्रौद्योगिकी, प्रतिभा, संस्कृति तथा बाजार जैसी विशेषताओं पर गौर किया जाता है। सूची में शामिल अन्य शहरों में टोरोंटो, वाशिंगटन डीसी, सिडनी, पेरिस, सिएटल, यूनिख, तोक्यो, साआे पाउले तथा मिलान हैं।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News