मगरमच्छ को खाना खिला रही थी महिला, तभी जबड़े में जकड़ लिया हाथ, सामने आई खौफनाक VIDEO

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 03:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक जीव में आता है और उससे जितनी दूरी बनाकर रखो उतना ही अच्छा है। कई बार यह खूंखार जीव अपने बिगड़ैल स्वभाव के चलते इंसानों पर भी हमला कर देता है। ठीक ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ महिला पर बुरी तरह से झपट पड़ता है और उसके हाथ को अपने जबड़े में जकड़ लेता है। हालांकि वहां मौजूद एक शख्स की बहादुरी के चलते महिला की जान बच जाती है। 

मगरमच्छ ने दबोचा महिला का हाथ 
वायरल हो रहा वीडिया अमेरिका के यूटा का बताया जा रहा है, जहां के स्केल्स एंड टेल्स रेप्टाइल्स सेंटर में साढ़े 8 फुट लंबे मगरमच्छ ने एक महिला संचालक पर अचानक हमला बोल दिया। मगरमच्छ महिला के हाथ को अपने मुंह में दबोच लेता है। महिला अपने हाथ को छुड़ाने की काफी कोशिश करती है लेकिन मगरमच्छ कम से कम 1:30 मिनट तक महिला का हाथ अपने मुंह में दबाकर रखता है। वहां घूमने आए पर्यटक खूंखार शिकारी के इस खतरनाक हमले को देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहां चीख-पुकार मच जाती है। 


महिला की बचाई जान
रेप्टाइल सेंटर की संचालक मगरमच्छ को दोपहर का भोजन खिलाने के लिए आती हैं। अचानक मगरमच्छ उसके हाथ को जबड़े से पकड़ कर खींच लेता है। यह देखकर महिला को बचाने के लिए एक विजिटर दौड़ पड़ता है और मगरमच्छ के ऊपर चढ़कर बैठ जाता है। जल्द ही सेंटर का एक और कर्मचारी आता है और महिला को टैंक से निकालने के लिए खींचता है। तमाम कोशिश के बाद मगरमच्छ महिला के हाथ को छोड़ देता है। जब मगरमच्छ थोड़ा शांत हो जाता है तो विजिटर भी छलांग लगाकर टैंक से बाहर आ जाता है। 

कलाई और हाथ की कई हड्डियां टूटी
बता दें कि, यह घटना (2021) तीन साल पुरानी है जोकि एक बार फिर से वायरल हो रही है। इस घटना में महिला की कलाई और हाथ की कई हड्डियां टूट गई थी। हमले के बाद महिला को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया, जहां उसके हाथ की सर्जरी हुई।

यूजर्स दे रहे जमकर प्रतिक्रियाएं
लोग इस वायरल वीडियो पर भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स उस विजिटर की काफी तारीफ कर रहे हैं जिसने अपनी जान की परवाह न करते हुए महिला कर्मचारी की जान बचाई।एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'उस आदमी में बड़ा साहस है और वह सिर्फ धन्यवाद से कहीं अधिक का हकदार है।' तीसरे ने लिखा, 'मैं इस बात से हैरान हूं कि वह महिला कितनी शांत रही।'


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News