बेहोश हुई महिला तभी लेने पहुंची एंबुलेंस, फिर चलती गाड़ी में ड्राइवर और उसके साथी ने... पीड़िता ने सुनाई खौफनाक आपबीती

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार के गया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बोधगया क्षेत्र के BMP-3 परेड ग्राउंड में गुरुवार को होमगार्ड भर्ती की दौड़ हो रही थी। दौड़ के दौरान एक महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ी। तुरंत मौके पर मौजूद एंबुलेंस को बुलाया गया ताकि महिला को अस्पताल पहुंचाया जा सके। लेकिन रास्ते में एंबुलेंस ड्राइवर विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार ने महिला के साथ चलती गाड़ी में ही रेप कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर महिला ने डॉक्टरों को अपनी आपबीती सुनाई।

डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जैसे ही यह मामला सामने आया, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो घंटे के भीतर ही एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया SDPO सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। FSL की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

घटनास्थल और भर्ती मैदान पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपियों की पहचान हो गई। पीड़िता की शिकायत पर बोधगया थाने में केस दर्ज किया गया है। SSP आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोप पत्र दाखिल कर अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें  - '25 साल की लड़कियां जब घर में आती हैं तो...',कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के इस बयान पर मचा हंगामा, अब फिर जारी किया एक नया वीडियो
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News