Nostradamus 2026 Prediction:विनाशकारी है नया साल... नास्त्रेदमस ने 2026 को लेकर की थी ये खौफनाक भविष्यवाणियां
punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 05:15 PM (IST)
नेशनल डेस्क : जैसे-जैसे साल 2026 नजदीक आ रहा है, लोग नए साल का भविष्य जानने के लिए उत्सुक हैं। इसी बीच विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की 1555 में प्रकाशित किताब Les Propheties फिर से सुर्खियों में है। नास्त्रेदमस ने कई कविताओं के माध्यम से भविष्य की घटनाओं के संकेत दिए थे। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पंक्तियों को नए साल 2026 से जोड़कर देखा जा रहा है।
मधुमक्खियों का बड़ा झुंड
नास्त्रेदमस की कविता के अनुसार, 'मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड आएगा जिससे रात काली हो जाएगी।' हालांकि यह सच में हमला होने का संकेत नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खी कई संस्कृतियों में सत्ता और शक्ति का प्रतीक रही हैं। इसे कुछ लोग राजनीतिक बदलाव या बड़े नेताओं की जीत से जोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें - सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त
स्विट्जरलैंड के Ticino के लिए चेतावनी
कविता के एक अंश में स्विट्जरलैंड के दक्षिणी शहर Ticino का नाम आया है, जिसमें कहा गया है कि शहर खून से भर जाएगा। इसकी सटीक व्याख्या करना मुश्किल है, लेकिन सुनने में यह डरावना प्रतीत होता है।
सात महीने तक चलेगा युद्ध
नास्त्रेदमस ने एक यह भी भविष्यवाणी की है कि आने वाले साल में विश्व की महाशक्तियों के बीच एक बड़ा युद्ध हो सकता है, जो सात महीने तक जारी रहेगा। कुछ विशेषज्ञ इसे बढ़ते वैश्विक तनाव या संभावित तीसरे विश्व युद्ध से जोड़ रहे हैं।
जानकारी और चेतावनी
यह ध्यान रखना जरूरी है कि नास्त्रेदमस ने किसी भविष्यवाणी में सीधे 2026 साल का जिक्र नहीं किया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि उनकी कविताओं के अंशों को आधुनिक घटनाओं से जोड़ा जा रहा है। इन भविष्यवाणियों को डरावनी तो माना जा सकता है, लेकिन इन्हें सच मानकर घबराना जरूरी नहीं।
गरुड़ पुराण और अन्य भविष्यवाणी ग्रंथों की तरह, नास्त्रेदमस की कविताएं भी प्रतीकात्मक हैं और इनसे जीवन और भविष्य के बारे में संकेत मिलते हैं।
