मुंबई की लोकल ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 12:49 PM (IST)

मुंबई: मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के लोकल ट्रेन में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सलमा शेख सोमवार रात लोकल ट्रेन से सीएसटी से कल्याण की तरफ जा रही थी कि अचानक उसे लेबर पेन शुरू हो गया। इतना समय नहीं था कि उसे अस्पताल तक ले जाया जाता। यात्रियों, आरपीएफ की महिला विंग और वन रुपीज क्लीनिक के डाक्टर की मदद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। 
PunjabKesari
बच्ची के जन्म के बाद मां और नवजात को केईएम अस्पताल भेज दिया गया जहां दोनों की स्थिति स्थिर है। दरअसल लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए ‘एक रुपये क्लिनिक’ की स्थापना हुई है। इसी के तहत गर्भवती महिला का इलाज हुआ। इस क्लीनिक को शुरू करने का मकसद है कि यात्रियों को एमरजेंसी के समय मेडिकल सुविधा मिल सके। इस क्लिनिक को शुरू करने वाले डॉक्टर प्रज्वलित ने बताया कि बच्चे का जन्म रात के 10:17 पर हुआ था। उस समय महिला जीआरपी भी मौजूद थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News