Diwali 2025: दिवाली पर घर में कौन-कौन से पौधे लगाना है शुभ? बनी रहेगी सुख-समृद्धि, जानें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 12:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिवाली खुशियों, रौशनी और समृद्धि का त्योहार है, जिसे कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है। इस दिन घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ खास पौधे घर में लगाने से धन, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से पौधे शुभ माने गए हैं।

तुलसी
तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। घर में तुलसी लगाने और उसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। तुलसी आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है।


क्रसुला (Money Plant)
क्रसुला को मनी मैगनेट कहा जाता है। इसे घर में लगाने से धन और सौभाग्य बढ़ता है। इसके मोटे हरे पत्ते समृद्धि का संकेत माने जाते हैं और इसकी देखभाल भी आसान है।


शंखपुष्पी
शंखपुष्पी एक औषधीय पौधा है, जो मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है। दिवाली के दिन इसे घर में लगाने से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ घर में समृद्धि भी आती है।


मनी प्लांट
मनी प्लांट घर में धन की वृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला पौधा है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलती है।


सफेद पलाश
सफेद पलाश माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या पूजा स्थल पर लगाने से स्वास्थ्य लाभ, सकारात्मक ऊर्जा और धन-वैभव में वृद्धि होती है।


स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन आकर्षित करता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए इसे मुख्य द्वार के पास लगाना शुभ माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News