Year Ender 2025: साल 2025 में इन दिग्गज कलाकारों की कैंसर से हुई मौत, जानें इसके शुरुआती लक्षण

punjabkesari.in Friday, Dec 12, 2025 - 03:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : साल 2025 भारतीय फिल्मी जगत के लिए बेहद दुख भरा साबित हुआ। इस साल कई मशहूर टीवी और फिल्म कलाकार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। इन कलाकारों ने इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और कला से लाखों दर्शकों के दिलों में यादगार जगह बनाई।

इस साल खोए गए प्रमुख कलाकार

विभु राघवे – टीवी जगत के उभरते चेहरे विभु राघवे का 2 जून 2025 को स्टेज-4 कोलन कैंसर के कारण निधन हो गया। वह पिछले साल से इलाज करवा रहे थे, लेकिन फैंस की उम्मीदें टूट गईं।

PunjabKesari

प्रिया मराठे – मराठी और हिंदी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे 31 अगस्त 2025 को 38 साल की उम्र में कैंसर से हार गईं। 'पवित्र रिश्ता' जैसे शो से उन्हें पहचान मिली।

PunjabKesari

सुपरगुड सुब्रमनी – तमिल सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार सुपरगुड सुब्रमनी को अप्रैल 2025 में कैंसर का पता चला और सिर्फ एक महीने बाद 10 मई 2025 को उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

पंकज धीर – महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर के कारण निधन हुआ। उनकी दमदार अदाकारी और व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा।

PunjabKesari

प्रेम सागर – फिल्म जगत के अनुभवी सिनेमैटोग्राफर और निर्माता प्रेम सागर अगस्त 2025 में कोलन कैंसर के चलते दुनिया से चले गए।

PunjabKesari

कैंसर के शुरुाआती लक्षण और चेतावनी संकेत

कैंसर के लक्षण शरीर के किसी भी हिस्से में दिखाई दे सकते हैं और कभी-कभी ये सामान्य कारणों से भी हो सकते हैं। लेकिन यदि ये लक्षण बिना वजह या लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

1. अत्यधिक पसीना या बार-बार बुखार: यदि रात में बहुत पसीना आता है या बिना कारण बार-बार बुखार होता है।

2. बिना वजह खून या नीले निशान: चोट न लगने के बावजूद खून बहना या शरीर पर नीले/काले/भूरे निशान दिखना।

3. अत्यधिक थकान: पर्याप्त नींद लेने के बावजूद लगातार थकान महसूस होना।

4. लगातार दर्द: उम्र के हिसाब से हल्का दर्द सामान्य है, लेकिन यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे या बदलता रहे तो जांच जरूरी है।

5. अचानक वजन घटना: बिना प्रयास के तेजी से वजन घटना।

6. गांठ या सूजन: गर्दन, बगल, पेट, सीना, स्तन या अंडकोष में नई गांठ या सूजन दिखाई देना।

अगर शरीर में ऐसे असामान्य बदलाव लंबे समय तक बने रहें, तो समय पर जांच कराना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। स्वास्थ्य में सतर्क रहना जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak