Tomorrow Bank Holiday: कल ये बैंक बंद रहेंगे, देखें दिसंबर 2025 की पूरी छुट्टियों की लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Dec 05, 2025 - 10:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिसंबर का पहला शनिवार होने के कारण 6 दिसंबर को सभी बैंक खुले रहेंगे। अक्सर लोगों में शनिवार को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि बैंक बंद रहेंगे या नहीं। RBI के नियमों के मुताबिक-  दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसी आधार पर दिसंबर 2025 में बैंक हॉलिडे का पूरा शेड्यूल आपके लिए यहां दिया गया है, ताकि आप अपने बैंकिंग काम आराम से प्लान कर सकें।

दिसंबर 2025 में बैंक कब-कहां रहेंगे बंद?

  • 1 दिसंबर (सोमवार): अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड- स्थापना दिवस व Indigenous Faith Day पर बैंक बंद।
  • 14 दिसंबर (रविवार): सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश।
  • 18 दिसंबर (गुरुवार): मेघालय- खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।
  • 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा- गोवा लिबरेशन डे पर बैंकिंग सेवाएं ठप।
  • 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम- लोसूंग/नामसूंग त्योहार पर बैंक बंद।
  • 21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम- लोसूंग/नामसूंग त्योहार की छुट्टियां जारी।
  • 24 दिसंबर (बुधवार): नागालैंड, मेघालय और मिजोरम- क्रिसमस ईव पर बैंक बंद।
  • 25 दिसंबर (गुरुवार): पूरे भारत में क्रिसमस की छुट्टी।
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार): नागालैंड, मेघालय, मिजोरम- क्रिसमस के अगले दिन भी अवकाश। (इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे—24 से 27 दिसंबर तक)
  • 27 दिसंबर (चौथा शनिवार): RBI नियम- बैंक बंद।
  • 28 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 30 दिसंबर (मंगलवार): मेघालय- स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।
  • 31 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम और मणिपुर- न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार की छुट्टी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News