गौरक्षकों का विवादित बयान- जहां दिखेगी गौहत्या वहां चला देंगे गोली

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 06:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे गौ माता प्रतिष्ठान में रविवार को एक नेता ने विवादित बयान दिया। राजस्थान गौ रक्षा कमांडो बल के अध्यक्ष एसएस टाइगर ने कहा कि जहां भी गौ हत्या दिखेगी वहीं सरेआम गोली मार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी कानून की परवाह नहीं है। जहां गाय कटेगी, वहीं कसाई को भी काट देंगे। 

संतों के आदेश का इंतजार
टाइगर ने कहा कि गायों की हत्या को लेकर हमारे मंत्री और नेता चुप हैं लेकिन हम चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी मां के साथ अत्याचार करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौरक्षक ने कहा कि कोई हमारी गौ माता को काटेगा उसे हम नहीं छोडेंगे। हमें संतों के आदेश का इंतजार है।

अब ना आंदोलन होग ना धरना
अपने संबोधन में टाइगर ने कहा कि अगर मोदी जी ने गौ माता को राष्ट्रीय माता नहीं बनाया और गौ हत्या को पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं किया तो ना वो आंदोलन करेंगे ना कोई धरना। जहां भी गौ हत्या दिखेगी सरेआम गोली मार दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News