Rain Alert: 7, 8, 9 व 10 जुलाई को इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगी बिजली, IMD अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 04:39 PM (IST)

नेशलन डेस्क: देशभर में मानसून पूरी रफ्तार में आ चुका है और अब अगले चार दिन यानी 7 से 10 जुलाई के बीच भारत के कई राज्यों में भीषण बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कई राज्यों में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, आकाशीय बिजली गिरेगी और कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। लोगों को सतर्क रहने, बेवजह बाहर न निकलने और सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
किन राज्यों में होगा असर?
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, जिन राज्यों में अगले चार दिन भारी मौसमी असर देखने को मिल सकता है, उनमें शामिल हैं:
-
उत्तर भारत:
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब
यहां गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। -
पूर्वी भारत:
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। -
पश्चिम भारत:
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश
कई जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। -
पूर्वोत्तर भारत:
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड
यहां लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है और भूस्खलन या बाढ़ की आशंका भी बनी हुई है। -
दक्षिण भारत:
केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना
मूसलधार बारिश के साथ कई इलाकों में ओले गिरने और बिजली चमकने की घटनाएं दर्ज हो सकती हैं।
बारिश के कारण क्या होंगे प्रभाव?
-
नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, खासकर गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और गोदावरी जैसी प्रमुख नदियों में
-
बिजली गिरने की घटनाओं से जान-माल का खतरा बढ़ सकता है
-
फसलों और खेतों में नुकसान हो सकता है, खासकर जहां ओलावृष्टि होगी
-
ट्रैफिक जाम, जलभराव और बिजली आपूर्ति में बाधा की आशंका
-
पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा