कहां गायब हो गईं नूपुर शर्मा? नोटिस देने के लिए 5 दिनों से तलाश कर रही मुंबई पुलिस

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 05:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस का एक दल दिल्ली में है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यहां पायधुनी पुलिस थाने का एक दल पिछले पांच दिन से राष्ट्रीय राजधानी में है क्योंकि उसे नुपुर शर्मा को स्वयं जाकर समन सौंपना है।

पैगंबर के बारे में एक टेलीविजन समाचार चैनल पर बहस के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर शर्मा के खिलाफ 28 मई को पायधुनी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महाराष्ट्र गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि पुलिस के पास उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।मुंबई पुलिस के अलावा ठाणे पुलिस कमिश्नरेट में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद पर उनकी टिप्पणियों को लेकर मामले दर्ज हैं।

ईमेल पर भेजा गया था पहला समन: सूत्र
सूत्रों की मानें तो, नूपुर शर्मा को उनके ईमेल पर समन भेजा गया था। अब महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम फिजिकल कॉपी देने दिल्ली आई है। नूपुर शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 25 जून को अपराह्न 11 बजे पायधुनी पुलिस के समक्ष पेश होने के को कहा गया है। मुंबई पुलिस ने यह FIR रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज की थी। 

जानें मामला
बता दें कि, एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी की प्रवक्ता पुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। उनके बयान का असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा गया था, कम से कम 14 देशों ने इस बर नाराजगी जाहिर की थी। विवाद बढ़ता देख भाजपा ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News