छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 07:58 PM (IST)
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एनएच-30 पर मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े एक डीजे वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीजे वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश विसर्जन कर लौटते समय यह हादासा मरकाटोला घाट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी गड़ी खड़ी करे सड़क किनारे खेड़े थे इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए धमतरी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पांच लोगों की मौके पर ही या उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। पुरूर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद एनएच-30 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गौरतलब है कि मरकाटोला घाट पहले भी हादसों को लेकर चर्चा में रहा है। इसी घाट पर मुंबई की एक महिला राइडर की भी हादसे में मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
