मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से पहले कार्रवाई : CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में...
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 11:17 PM (IST)
मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में होने वाले विरोध प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने को लेकर परस्पर विरोधी दावे सामने आए हैं।
मरीन ड्राइव पर हिरासत में लेने का दावा
सामने आई जानकारी के अनुसार, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मरीन ड्राइव के पास हाथ में तख्तियां लिए नजर आए, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। CJP पहले 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने वाली थी, लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद दीपके ने प्रदर्शन की जगह 'जेल भरो आंदोलन' या सामूहिक गिरफ्तारी अभियान की घोषणा की थी।
News Alert! CJP founder Abhijeet Dipke detained briefly by Mumbai police after being spotted with placards near iconic Marine Drive.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2026
पार्टी नेता ने बताया 'फेक न्यूज'
दूसरी ओर, CJP के नेता आशुतोष रांका ने अभिजीत दीपके को डिटेन किए जाने की खबर को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह 'फेक न्यूज' है और दीपके को हिरासत में नहीं लिया गया है, बल्कि वह मुंबई की सड़कों पर घूम रहे हैं।
