Weather Alert: तेज बारिश की दस्तक! इन 8 जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 09:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती रात हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चली थीं और आईएमडी ने आने वाले घंटों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

PunjabKesari

 

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान के मौसम की बात करें तो सोमवार 12 मई को प्रदेश के कई जिलों में फिर से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों - भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा, उदयपुर, सवाई माधोपुर और पाली - में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक राजस्थान के कई जिलों में ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

 

यह भी पढ़ें: Video में देखें कैसी गुजरी सीमा पर बीती रात? ड्रोन हमले और फायरिंग पर भारतीय सेना का ताज़ा बयान आया सामने

 

बिहार में लू का प्रकोप, येलो अलर्ट जारी

उधर बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में, पटना, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, छपरा और बांका जिलों में हीटवेव यानी लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक बिहार में मौसम गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जानकारी के मुताबिक 15 मई तक 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News