मौसम ने फिर ली करवट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान छह डिग्री की गिरावट के साथ 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।
    PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिकों ने आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने के साथ ही दिन में बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वीरवार को न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि पिछले पांच वर्ष में फरवरी के आखिरी सप्ताह का सबसे कम तापमान था। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari
मौसम विज्ञान विभाग ने तीन और चार मार्च को बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया है। वहीं बदलते मौसम से दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत मिली है। वीरवार को दिल्ली की हवा साफ-सुथरी रही। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। हवा में घुले-मिले प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 131 और पीएम 2.5 का स्तर 74.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News