दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 05:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को राहत की खबर आई है। राजधानी दिल्ली में 23 जून को अचानक मौसम बदल गया और भीषण गर्मी के बीच तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 31.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतने वक्त बाद आई इस गिरावट लोगों के चहरों पर खुशी है। उन्हें चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल राहत मिली है। आज पूरा दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो, राजधानी का अधिकतम पारा 38.28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

देश में बीते कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कुछ राहत मिलती दिखी है। आज तेज चमक और गरज के साथ कई जगहों पर बारिश हुई। इसके अलावा कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं। देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से लू की मार झेल रही है। हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से एक राहत भरी खबर सामने आई है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 23 जून से 29 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News