दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 09:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

PunjabKesari

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज, 27 जून, को भी इसी तरह की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में 28 जून से 2 जुलाई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

PunjabKesari

दिल्ली में भी 28 से 30 जून के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

PunjabKesari

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून?
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंच चुका है और दिल्ली में 29 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में मॉनसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और अगले 3-4 दिनों में मॉनसून की उत्तरी सीमा देश के बड़े हिस्से को कवर करेगी। 

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून समय से थोड़ा पहले आ सकता है। 28 से 30 जून के बीच कभी भी दिल्ली में मॉनसून के आने की संभावना है। इससे क्षेत्र में बारिश की संभावना बढ़ेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News