Video: खतरे के निशान के करीब यमुना नदी, अगले 24 घंटे दिल्ली के लिए बेहद भारी

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 09:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पहाडों में हो रही लगातार बारिश के चलते  दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। शु्क्रवार सुबह नदी का जलस्तर 205.17 मीटर तक पहुंचा गया है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। कहा जा रह है कि अगले 24 घंटे में यह खतरे के निशान तक पहुंच सकती है , जिससे  हरियाणा समेत दिल्ली के यमुना से लगे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। 

 

खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और ऊपरी डूब वाले इलाकों में बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने नदी के डूब क्षेत्र के करीब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया था और चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है।

 


 बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आम तौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। वीरवार को  सुबह दस बजे 85,879 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। सामान्यत: हथनीकुंड बैराज से पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक होती है लेकिन डूब वाले इलाकों में भारी बारिश के बाद ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News