Volvo ने बढ़ाए चुनिंदा मॉडल्स के दाम, इस दिन से लागू होंगी कीमतें
punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 04:48 PM (IST)

ऑटो डेस्क: स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo ने बीते दिन भारत में अपने लाइनअप में मौजूद कुछ चुनिंदा मॉडल्स की कीमतें की बढोतरी का घोषणा की है। कीमत बढोतरी कि इस लिस्ट में XC90, XC60 और XC 40 Recharge शामिल हैं। यह बढी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव के साथ लागू कर दी गई हैं। हालांकि इसी के साथ कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी की है 24 नवंबर तक बुक किए गए कंपनी के इन मॉडल्स को उसी कीमत पर डिलीवर किया जाएगा।
कीमत बढोतरी के पीछे का कारण-
कीमत बढ़ोतरी के पीछे के कारण 'Rising input cost pressure' को बताया गया है। इस मौके पर ज्योति मल्होत्रा, MD, Volvo Car India ने कहा, “बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति ने हमें अपने उपभोक्ताओं के साथ बढ़ती लागत को साझा करने के लिए मजबूर किया है। हमने आज तक बुक किए गए सभी वाहनों के लिए मूल्य सीमा को बनाए रखने और 25 नवंबर 2022 से चुनिंदा मॉडलों पर वृद्धि को प्रभावी बनाने का फैसला किया है। जबकि S90 पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड और XC40 पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड की कीमतें में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बढी हुई कीमतें इस प्रकार हैं-
Model |
Price hiked |
New Price |
Volvo XC90 |
Rs. 1.6 Lakh |
Rs.96.50Lakh |
XC60 |
Rs.60,000 |
Rs.66.50Lakh |
XC40Recharge |
Rs. 1 Lakh |
Rs.56.90Lakh |