विजय दिवस: 1971 में भारतीय सेना के सामने PAK के 93000 सैनिकों ने टेके थे घुटने

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 10:54 AM (IST)

नेशनल डेस्कः हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनया जाता है जो भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और वीरता की कहानी बयां करता है। 1971 में बांग्लादेश देश को आजादी दिलाने के लिए जो जंग लड़ी गई थी उसी की याद में विजय दिवस मनाया जाता है।

PunjabKesari

भारतीय जवानों की शौर्य और साहस के आगे पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे। तत्‍कालीन पूर्वी पाकिस्‍तान में पाक फौज गैर-मुस्लिम आबादी को निशाना बना रही थी, इस जंग में भारत भी कूद पड़ा।

PunjabKesari

13 दिन चले इस युद्ध में करीब 9 हजार पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए थे। इस युद्ध की कमान तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल सैम मानेकशॉ ने संभाली थी। इस युद्ध में भारत की जीत हुई और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। पाकिस्तानी सेना ने लिखित में आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय पाकिस्तानके लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाज़ी और भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News