Maharashtra: बिल्ली की जान बचाने के लिए एक के बाद एक कुएं में उतरे छह लोग, पांच की दम घुटने से मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 12:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। इस कुएं में बिल्ली गिर गई थी और उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट गया और जान चली गई। पुलिस ने कुएं में डूबे पांच लोगों के शव घटना के कुछ घंटों बाद बरामद कर लिए हैं।

नेवासा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर धनंजय जाधव ने कहा, "हमने बायोगैस गड्ढे में जानवरों के अपशिष्ट घोल से पीड़ितों के शव बरामद किए हैं। शवों को बुधवार देर रात 12.30 बजे बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।" यह घटना मंगलवार शाम को नेवासा तहसील के वाकडी गांव में हुई।


उन्होंने कहा कि एक बिल्ली गड्ढे में गिर गई थी और एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए नीचे उतरा लेकिन अंदर कीचड़ में फंस गया। जाधव ने कहा, "उसे बचाने के लिए छह अन्य लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस गए।" उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।''

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News