BF के चक्कर में लड़कियों ने मॉल में की शर्म की सारी हदें पार, वीडिया आया सामने
punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 04:31 PM (IST)

उत्तराखंडः रामनगर मॉल में उस समय अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला जब बॉयफ्रेंड के चक्कर में 2 लड़कियां आपस में भिड़ गर्इ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक माल में करने वाले एक युवक का 2 लड़कियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों लड़कियों को जब यह बात पता चली तो दोनों मॉल में पहुंच गईं। युवक की दुकान इस दौरान बंद थी लेकिन दोनों लड़कियों का आमना-सामना हो गया। लड़के से प्रेम को लेकर दोनों में पहले बहसबाजी फिर बात मारपीट तक पहुंच गर्इ। इसमें एक लड़की नशे में बताई जा रही थी। लड़कियों का झगड़ा देख आसपास लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।