प्यार में पागल मां ने पार की सारी हदें, 4 साल के मासूम का गला घोंटा, फिर ससुर के साथ...

punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 09:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक मां ने अपने ही साढ़े तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, और उसे अपना बेटा रास्ते का रोड़ा लगने लगा था।

क्या है पूरा मामला

सुशील यादव इस गांव में रहते हैं और एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी शादी फतेहपुर के खागा की मनीषा से हुई थी। दोनों का एक बेटा अनिरुद्ध था। पहले सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद मनीषा का गांव के ही विकास नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गया। कुछ दिन पहले मनीषा प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। परिवार वालों ने समझाकर उसे वापस लाया, लेकिन वो अपने प्रेमी के पास ही रहना चाहती थी। उसे लगने लगा कि उसके बेटे को लेकर ही उसे वापस लाया गया है।

रविवार रात की हैवानियत

जब सुशील घर पर नहीं थे और मनीषा के ससुर फूल सिंह यादव छत पर सो रहे थे, तब मनीषा ने अपने बेटे अनिरुद्ध की गले में पड़ी ताबीज की डोरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके चेहरे को दांतों से नोच डाला। इसके बाद वह बेटे के शव को छत पर ले जाकर बाबा के पास चादर ओढ़ाकर सुला आई और खुद नीचे आकर रोज की तरह खाना बनाने लगी। कुछ देर बाद फूल सिंह को कुछ अजीब लगा। जब उन्होंने चादर हटाई तो बेटे की हालत देखकर चीख पड़े। गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मनीषा को हिरासत में ले लिया गया।

पहले भी दो बच्चों की मौत

गांव वालों ने बताया कि इससे पहले मनीषा के दो और बच्चों की रहस्यमयी मौत हो चुकी है – एक बेटी लक्ष्मी और बेटा अनुराग। उन दोनों की मौत के कारण आज तक साफ नहीं हो पाए हैं। लोगों को अब शक है कि शायद उनकी मौत भी मनीषा ने ही की थी।

पुलिस में केस दर्ज, प्रेमी फरार

सुशील यादव की शिकायत पर पुलिस ने मनीषा और उसके प्रेमी विकास यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। विकास बिहार में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और घटना के बाद से फरार है। गांव वाले और परिवार अब उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News