फेरों से पहले दूल्हे को पास से देख चौंकी दुल्हन

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 11:43 AM (IST)

बलिया:उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी इलाके में शादी की खुशियां उस समय फीकी पड़ गई जब एक दुल्हन सात फेरों से ठीक पहले शादी करने से इंकार कर दिया। जानकार मुताबिक एक युवती ने नशेड़ी दूल्हे से शादी से इनकार बारात लौटा दी।  सूत्रों के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर दलित बस्ती गांव में दलनछपरा निवासी धनपति राम के बेटे राजन की बारात गत 10 जून को आई थी। द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दूल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा तो वह शराब के नशे में था तथा गुटखा चबा रहा था। 

दुल्हे से आ रही थी शराब की बदबू
शादी के मंडप में रस्म के अनुसार दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से शराब व गुटखे की बदबू आ रही थी। नशे में उसके पैर भी लडख़ड़ा रहे थे। लड़कियों ने आरती छोड़ कर पूरी बात जाकर दुल्हन संगीता को बता दी। इसके बाद दुल्हन ने शराबी व नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। कुछ रिश्तेदार महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ गई और कहा कि अपनी जीवन की डोर किसी शराबी के साथ नही बांध सकती। उसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News