सुहागरात पर दूल्हे से बोली दुल्हन- सो जाइए आप... कुछ घंटों बाद जब आंख खुली तो उड़े होश

punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 03:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कस्बे में एक नवविवाहित जोड़े की शादी का अंत ऐसा हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शादी के दूसरे ही दिन, सुहागरात के बाद दुल्हन ने कांड कर फरार हो गई। हैरानी की बात ये है कि इस शादी का आयोजन एजेंट के माध्यम से किया गया था और अब दूल्हे का परिवार एजेंट और 'फरार दुल्हन' दोनों की तलाश में जुटा है।

'आप सो जाइए” कहकर चली गई... '
जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी युवती से सादाबाद के युवक की शादी 23 जून को कस्बे के एक मैरिज होम में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। विवाह एजेंट की भूमिका इस शादी में महत्वपूर्ण रही। लड़की पक्ष के लोग झारखंड से आकर शादी में शामिल हुए और अगले दिन दुल्हन की विदाई भी हो गई। शादी के बाद की रात यानी सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से कहा – "आप सो जाइए", और जैसे ही दूल्हा नींद में गया, दुल्हन मौके का फायदा उठाकर घर में रखे करीब दो लाख रुपए नकद और गहनों के साथ फरार हो गई।

परिजन रह गए दंग
सुबह जब दूल्हे की आंख खुली और उसने दुल्हन को घर में न पाया तो हड़कंप मच गया। पूरे परिवार ने खोजबीन की लेकिन, महिला का कोई सुराग नहीं मिला। चूंकि मामला शादी और लोकलाज से जुड़ा है, इसलिए परिजनों ने अब तक पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी है और अपनी तरफ से खोजबीन में जुटे हैं।

एजेंट भी गायब, ठगी का शक गहराया
परिजनों को अब यह भी शक है कि ये पूरी शादी सुनियोजित ठगी का हिस्सा थी। जिस एजेंट ने शादी कराई थी, वो भी अब फरार है। मामले ने अब धोखाधड़ी और शादी के नाम पर ठगी का रूप ले लिया है, जिसकी चर्चा पूरे कस्बे में हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News