अमेरिका अटलांटिक के ऊपर से चीनी गुब्बारे को मार गिराने पर कर रहा विचार
punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 02:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क : बाइडन प्रशासन अमेरिकी सेना पर निगरानी रखने के संदेह वाले एक बड़े चीनी गुब्बारे को मार गिराने की योजना पर विचार कर रहा है। गुब्बारे को वह अटलांटिक सागर के ऊपर से एक ऐसे स्थान पर मार गिराएगा जहां इसके बचे हुए हिस्सों को वह बरामद कर सके। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अभी तक कोई अंतिम निर्णय लिया गया है या नहीं। गुब्बारे के बारे में एक संवाददाता के सवाल के जवाब में शनिवार को एक संक्षिप्त टिप्पणी में बाइडन ने कहा, “हम इस पर निगरानी रखे हुए हैं।” गुब्बारे को शनिवार सुबह उत्तरी कैरोलिना के ऊपर देखा गया क्योंकि यह अटलांटिक तट के पास था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
क्या सत्ताधारी बीजेपी भगवान राम के बारे में भी यही सोचती है? मोदी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

भारत और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में एक कारोबारी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड