हनीमून मनाने मॉरिशस गई महिला, होटल जाते ही सामने आई पति की कमजोरी, सब छोड़ लौटी वापस

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 03:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अपने हनीमून के दौरान यह पता चला कि उसके पति में शारीरिक समस्याएं हैं। इसके बाद महिला अपने पति के इलाज के लिए वापस भारत लौट आई, तो ससुराल वालों ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया, जिसके कारण महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

नोएडा का मामला

यह घटना नोएडा के एक कपल की है, जिन्होंने शादी के बाद मॉरिशस में हनीमून मनाने का फैसला किया था। लेकिन जब वह हनीमून के दौरान मॉरिशस पहुंचे, तो पत्नी को यह अहसास हुआ कि पति में शारीरिक परेशानी है। इस खुलासे के बाद महिला बेहद दुखी हो गई और दोनों ने अपना हनीमून कैंसिल कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया।

डॉक्टर से मदद ली

भारत लौटने के बाद, महिला और उसके पति ने डॉक्टर से सलाह लेने का फैसला किया। इलाज के दौरान महिला को ससुराल वालों से ताने सुनने को मिले। सास और ससुर ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया और उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए। अंत में, महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

महिला ने शिकायत दर्ज करवाई

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के दौरान उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को अच्छा खासा दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद सास और ससुर ने और अधिक दहेज की मांग शुरू कर दी थी। जब महिला ने दहेज देने से इनकार किया, तो ससुराल वालों ने उसे गालियां दीं और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी।

पीड़िता का बयान

पीड़िता ने कहा कि हनीमून से वापस आने के बाद पति ने डॉक्टर की सलाह की अनदेखी करते हुए शराब पीना शुरू कर दिया। इसके बाद सास-ससुर ने उसे और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया और मायके से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, जब महिला ने दहेज देने से मना कर दिया, तो सास-ससुर ने उसे गालियां दीं और देवर ने भी उसे प्रताड़ित किया। इसके अलावा ससुराल वालों ने महिला को यह धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस का सहारा लिया, तो वह उसे जान से मार डालेंगे।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सास, ससुर, देवर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News