होटल में अपने Boyfriend के साथ ठहरी शादीशुदा महिला, शारीरिक संबंध बनाने के बाद दोनों में हुआ जबरदस्त झगड़ा, गुस्से में आकर प्राइवेट पार्ट...
punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 12:18 PM (IST)
नेशनल डेस्क। पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां इंडो-अमेरिकन होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
होटल के कमरे में मिला शव
मृतक महिला की पहचान रेखा (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई है जो अपने पति से अलग रह रही थी और दो बच्चों की मां थी। महिला का बॉयफ्रेंड अमित निषाद जिसके साथ वह लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। दोनों शुक्रवार को लुधियाना के इंडो-अमेरिकन होटल में रूम लेकर ठहरे थे।
विवाद और हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार शारीरिक संबंध बनाने के बाद रेखा ने अमित पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि अमित की भी जल्द ही किसी और से शादी होने वाली थी जिसके कारण दोनों के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रेखा ने कटर (Cutter) से अमित का प्राइवेट पार्ट काट दिया जिससे अमित बुरी तरह घायल हो गया। इस पर क्रोधित होकर अमित ने रेखा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। होटल मैनेजर को बाद में कमरे में महिला की अर्धनग्न लाश खून से लथपथ हालत में मिली। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी थे।
आरोपी फरार, फिर हुआ गिरफ्तार
हत्या के बाद आरोपी अमित होटल के बाहर से खाना लेकर आने के बहाने वहां से फरार हो गया था। होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से देर रात छापेमारी कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के कारण अमित की मेडिकल स्थिति खराब थी। उसे तत्काल इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का इलाज चल रहा है और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।
