केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहुल पर निशाना, बोले- विदेश में भारत को बदनाम किया है

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 05:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘‘विदेश में भारत को बदनाम करते हैं।'' ओडिशा के जाजपुर जिले में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि गांधी ‘‘मानसिक दिवालियापन दिखा रहे हैं और भारत के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं।'' प्रधान ने दावा किया, ‘‘वह (राहुल गांधी) चीन समर्थक रुख रखते हैं और विदेश में भारत को बदनाम करते हैं।''

जिले के सिकिंडा क्षेत्र में सुरक्षा बंधन उत्सव में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री प्रधान ने कहा कि केंद्र की ओर से धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन राज्य में बीजू जनता दल (बीजद) की ‘‘अक्षम और भ्रष्ट'' सरकार के कारण लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के 10 वर्षों के दौरान ओडिशा को केंद्र से केवल तीन लाख करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन राज्य को पिछले नौ वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से 18 लाख करोड़ रुपये मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News