उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिलिंर्गों में से एक महाकाल मंदिर में मनाई अनोखी दिवाली, फुलझड़ी से की गई महाआरती

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 09:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज पूरा देश दिवाली का शुभ पर्व मना रहा है। ऐसे में लोग एक दूसरे को दिवाली की शुभकमानाएं दे रहा है। इस बीच विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिलिंर्गों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में  परंपरा के अनुसार फुलझड़ी जलाकर त्योहार मनाया गया। इतना ही नहीं बाबा महाकाल को  56 भोग लगाकर फिर फुलझड़ी से महाआरती भी की गई। 

परंपरा के अनुसार, सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान महाकाल की विशेष पूजा और आरती के बाद फुलझड़ी जलाकर त्योहार मनाया गया। इस दौरान आरती में महाकाल को जल से स्नान के पश्चात मंत्र उच्चार के साथ दूध, दही, घी, शक्कर  के पंचामृत से अभिषेक किया गया और इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया। मान्यताओं के अनुसार, सभी त्योहार सबसे पहले महाकाल के आंगन में ही मनाए जाते हैं।  बता दें कि आज पूरा देश दिवाली का शुभ पर्व मना रहा है ऐसे में देशभर में इस त्योहार की धूम है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News